MotivatinalPunjab

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाई भाजपा कार्यालय जीरकपुर में

जीरकपुर : भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को डेराबस्सी के मंडल 2 के तहत पार्टी कार्यालय जीरकपुर में भाजपा नेता व प्रदेश सचिव संजीव खन्ना की अगवाई में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई।

सर्वप्रथम उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद में संजीव खन्ना ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने व्यक्तिगत शुचिता और गरिमा के उच्चतम मानदंड स्थापित किए। वह भारतीय जनता पार्टी के वैचारिक मार्गदर्शक रहे हैं।” उन्होंने उनके राष्ट्रवाद से सबक लेने और देश हित में सर्वस्व त्याग करने की अपील की।

संजीव खन्ना ने बताया कि उनकी दृष्टि व विजन के कारण गांव, गरीब, किसान व महिलाएं राजनीतिक दलों के एजेंडे के हिस्से बने। पं. दीनदयाल उपाध्याय ने 60-70 वर्ष पहले विचारों के माध्यम से भारतीय राजनीति को जो जीवनदृष्टि दी, उनका चिंतन-मनन आज भी न केवल भारतीय लोकतंत्र, बल्कि राजनीतिक दलों द्वारा प्रारंभ किए गए विभिन्न कार्यक्रमों में देखने को मिलता है। उन्होंने बताया कि दीनदयाल जी ने ‘राष्ट्रधर्म’, ‘पांचजन्य’ और ‘ऑर्गनाइजर’ जैसे प्रमुख पत्रिकाओं में भी कार्य किया।

इस मौके प्रदीप शर्मा, सुधीर कांटीवाल, अनुज अग्रवाल, सुनील विग, रमित सालवान, अशोक सिंगला, राणा जी, उषा गोयल, उमेश, रांधे श्याम, राखी, बलजीत कौर व अन्यों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×

Powered by WhatsApp Chat

×

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker