DelhiEducation

शिक्षा सेवा सम्मान का आयोजन

दिल्ली : दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय एवं अभिमंच न्यास द्वारा संयुक्त रूप से शिक्षा सेवा सम्मान, पुस्तक विमोचन एवं शिक्षक दिवस व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एन सी टी ई) के अध्यक्ष प्रोफेसर पंकज अरोरा। वरिष्ठ संस्कृत विद्वान प्रोफेसर चांद किरण सलूजा, हरिजन सेवक संघ के अध्यक्ष प्रोफेसर शंकर कुमार सान्याल विशिष्ट अतिथि रहे।

tricitynewstoday                                                                                                                                                                                          विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर धनंजय जोशी, रजिस्ट्रार नितिन मालिक एवं अभिमंच के प्रबंध न्यासी नित्यानंद तिवारी आयोजक की भूमिका में रहे। कार्यक्रम की शुरुआत कुलपति के स्वागत से हुई एवं नित्यानंद तिवारी ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। उसके पश्चात वी एल मीडिया सॉल्यूशंस द्वारा प्रकाशित एवं कुलपति प्रो जोशी द्वारा सम्पादित पुस्तक “एक्सप्लोरिंग द न्यू होराइजंस ऑफ भारतीय नॉलेज सिस्टम” का विमोचन किया गया।

शिक्षक दिवस पर आयोजित व्याख्यान में प्रो सलूजा एवं प्रो पंकज अरोरा ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का तीसरा चरण सबसे महत्वपूर्ण था जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षा के लिए काम करने वाले 33 लोगों को शिक्षा सेवा सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान पाने वालो में दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यालयों के प्राचार्य प्रो रमा, प्रो विजयलक्ष्मी, प्रो रामजी दुबे, इंद्रप्रस्थ विश्वविद्याल के प्रो अनुज वक्ष, दिल्ली तकनीकी विश्वविद्याल के प्रो राजीव रंजन द्विवेदी, अनरकंटक ट्राइबल विश्वविद्यालय के संजय यादव, जामिया मिल्लिया इस्लामिया के प्रो जसीम अहमद, दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो अनिल अनेजा, प्रो राजकुमार वर्मा, हरिजन सेवक संघ के उपाध्यक्ष लक्ष्मी दास, इंस्टिट्यूट ऑफ़ स्पिरिचुअल साइंसेज की निदेशक ज्योति एवं अन्य जैसे नीना हाजरा, अभिनव, गिरिजेश मिश्रा तथा मीडिया से प्राइम न्यूज के प्रबंध संपादक प्रेम शंकर, दिल्ली पर्यटन के अजय कौशिक एवं हिंदी अकादमी के सचिव संजय गर्ग शामिल हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रो उमेश पाठक ने किया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×

Powered by WhatsApp Chat

×

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker